देहरादून में बादल फटने से सहस्त्रधारा और टपकेश्वर मंदिर जलमग्न, कई दुकानें तबाह

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

देहरादून के सहस्त्रधारा इलाके में देर रात भारी बारिश के बाद बादल फटने से तबाही मच गई। कई दुकानें बह गईं और इलाके में अफरातफरी का माहौल है। जिला प्रशासन ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इस हादसे में दो लोग लापता बताए जा रहे हैं।

जिला प्रशासन ने एहतियातन आदेश जारी कर शहर के कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद कर दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और स्थानीय प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम धामी से फ़ोन पर बात कर हालात की जानकारी ली और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

इसी बीच तेज बारिश के कारण तमसा नदी उफान पर आ गई, जिससे प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर जलमग्न हो गया। पुजारी आचार्य बिपिन जोशी के अनुसार, सुबह से ही नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया और पूरा मंदिर परिसर पानी में डूब गया। हालांकि मंदिर का गर्भगृह सुरक्षित है और अभी तक जान-माल की कोई बड़ी क्षति की सूचना नहीं है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment