आयकर विभाग ने ITR दाखिल करने की तारीख बढ़ाई, अब 16 सितंबर 2025 तक मिल सकेगा मौका

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

आयकर विभाग ने करदाताओं को राहत देते हुए आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तारीख एक दिन और बढ़ा दी है। पहले ITR दाखिल करने की समय सीमा 31 जुलाई 2025 तय की गई थी, जिसे बढ़ाकर 15 सितंबर किया गया था। अब इसे और आगे बढ़ाते हुए 16 सितंबर 2025 रात 12 बजे तक का समय दे दिया गया है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) की ओर से सोमवार को जारी बयान में कहा गया कि वर्ष 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 16 सितंबर होगी। इस अवधि में करदाता अपने आयकर विवरण ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दाखिल कर सकेंगे।

जानकारी के अनुसार, 16 सितंबर की रात 12 बजे से ढाई बजे तक ई-फाइलिंग पोर्टल को सर्वर रखरखाव (maintenance mode) में रखा जाएगा। इसके बाद करदाता आसानी से अपना आयकर रिटर्न भर सकेंगे।

सरकार के इस कदम से उन लाखों करदाताओं को राहत मिली है, जो अभी तक रिटर्न दाखिल नहीं कर पाए थे। अंतिम समय में तकनीकी परेशानी और पोर्टल पर अधिक दबाव को देखते हुए तारीख बढ़ाना आवश्यक समझा गया। यह निर्णय न केवल करदाताओं के लिए सुविधाजनक है बल्कि आयकर विभाग के लिए भी पारदर्शिता और दक्षता बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment