“विजय शर्मा गृहमंत्री से सवाल: क्या होगा फर्जी वोटर रमीज कुट्टी पर एक्शन?”

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

कवर्धा। छत्तीसगढ़ में चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय रमीज कुट्टी नामक व्यक्ति ने पहली बार फॉर्म-6 भरकर कवर्धा में मतदान किया है। लेकिन इस मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए हैं।

जन्मस्थान में गड़बड़ी

फॉर्म-6 में रमीज कुट्टी ने अपना जन्मस्थान कवर्धा बताया, जबकि उसके पासपोर्ट में जन्मस्थान केरल दर्ज है। यह गंभीर विसंगति चुनाव आयोग की प्रणाली पर सवाल खड़े करती है।

तीन जगहों पर नाम दर्ज

केवल इतना ही नहीं, रमीज कुट्टी का नाम न सिर्फ कवर्धा की मतदाता सूची में पाया गया, बल्कि रायपुर की दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों में भी दर्ज है। इस तरह एक ही व्यक्ति तीन जगहों पर वोटर सूची में शामिल होकर मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने की स्थिति में है।

आरोप राजनीतिक संरक्षण का

सूत्रों के अनुसार, यह पूरा मामला कथित तौर पर पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के इशारे पर संभव हुआ है। राजनीतिक संरक्षण के बिना इतनी बड़ी गड़बड़ी संभव नहीं मानी जा रही।

जनता के सवाल

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस मामले में संबंधित अधिकारियों और फर्जी वोटर पर कार्रवाई होगी?

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा से जनता यह जानना चाहती है कि राज्य में चुनावी प्रक्रिया की पवित्रता बनाए रखने के लिए सरकार क्या कदम उठाएगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment