राशिफल 11 सितम्बर 2025: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

Madhya Bharat Desk
4 Min Read

मेष राशि

आज आपके भीतर नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। आप दान-पुण्य और धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। घर में शुभ कार्य या नए सदस्य के आगमन से वातावरण हर्षोल्लासपूर्ण रहेगा। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें और जल्दबाजी में निर्णय लेने से परहेज करें।

वृष राशि

आज खर्चों में बढ़ोतरी की संभावना है। कुछ जरूरी कारणों से आपको अनचाहे खर्च उठाने पड़ सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। ससुराल पक्ष से जुड़ा कोई काम आपके लिए लाभकारी रहेगा। दोस्तों से अनबन होने की आशंका है।

मिथुन राशि

आज अधूरे कार्य निपटाने का सही समय है। प्रेम संबंधों में भविष्य की योजनाओं पर बातचीत हो सकती है। बिजनेस में जल्दबाजी में कोई बदलाव न करें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। विद्यार्थी उच्च शिक्षा की तैयारी में सफल रहेंगे।

कर्क राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। किसी काम में जोखिम से बचें। परिवार में बड़ों का सहयोग मिलेगा। गुम हुई वस्तु वापस मिल सकती है। जीवनसाथी से सरप्राइज मिलने की संभावना है। खर्चों में बढ़ोतरी तनाव दे सकती है।

सिंह राशि

आज मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी या व्यवसाय से जुड़ी खुशखबरी मिलेगी। व्यापार में नए उपकरणों का इस्तेमाल फायदेमंद रहेगा। मित्रों का साथ मिलेगा। नया काम शुरू करने के लिए लोन अप्लाई कर सकते हैं।

कन्या राशि

आज आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं। कर्ज चुकाने की कोशिश सफल होगी। वैवाहिक जीवन की समस्याओं को ससुराल पक्ष की मदद से सुलझा पाएंगे। खानपान में लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है।

तुला राशि

आज का दिन आनंद और खुशियों से भरा रहेगा। बेवजह की भागदौड़ से थकान महसूस होगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। धन-धान्य में वृद्धि होगी। घर में अतिथि आगमन से माहौल खुशनुमा बनेगा। माता जी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशि

आज जोखिम भरे कामों में सावधानी बरतें। प्रेम जीवन में तनाव रह सकता है। कामकाज में संयम रखें और वाणी पर नियंत्रण रखें। शेयर मार्केट से लाभ की संभावना है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु राशि

आज सूझबूझ से काम करना होगा। पिताजी की सलाह उपयोगी साबित होगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बिजनेस में बिना सोचे-समझे निवेश न करें।

मकर राशि

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। बिजनेस में बाधाएं आएंगी, लेकिन पुराना रुका धन मिलने से खुशी होगी। परिवार के साथ मेल-जोल रहेगा। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के सिलसिले में बाहर जा सकता है।

कुंभ राशि

आज तनाव और उलझनों से घिरे रहेंगे। पारिवारिक मामलों में सावधानी रखें। आय-व्यय में संतुलन जरूरी है। पड़ोसियों से विवाद से बचें। प्रॉपर्टी से जुड़े काम सोच-समझकर करें, वरना धन फंस सकता है।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। संतान और जीवनसाथी के साथ समय बिताने से संबंध मजबूत होंगे। करियर में तरक्की मिलेगी। नौकरी करने वालों को प्रमोशन की संभावना है। पुराने मित्र से मुलाकात होगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment