नेपाल सरकार का बड़ा फैसला: फेसबुक, यूट्यूब और X समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बैन लागू

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

नेपाल सरकार ने साइबर अपराध और अफवाहों पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाते हुए देश में 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को तत्काल प्रभाव से बैन कर दिया है। इनमें फेसबुक, यूट्यूब और X (पूर्व ट्विटर) जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म शामिल हैं। आदेश नेपाल टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी के जरिए लागू किया गया है।

सरकार ने क्यों उठाया कदम?

नेपाल सरकार का कहना है कि इन प्लेटफॉर्म्स पर फर्जी अकाउंट्स और यूजर्स नफरत फैलाने, अफवाहें फैलाने और साइबर अपराधों में लिप्त पाए गए। इससे समाज में अशांति और असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही थीं।

संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रवक्ता गजेन्द्र ठाकुर ने बताया कि सरकार ने सभी सोशल मीडिया कंपनियों को नेपाल में पंजीकरण कराने की समयसीमा दी थी। लेकिन कई कंपनियां इस नियम का पालन नहीं कर पाईं।

26 प्लेटफॉर्म्स हुए ब्लॉक

ठाकुर ने बताया कि सोमवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया कि नेपाल टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सेवाओं को तुरंत ब्लॉक कर दे।

यूजर्स को झटका, सरकार का दावा- साइबर अपराधों में आएगी कमी

इस फैसले के बाद नेपाल के इंटरनेट यूजर्स फेसबुक, यूट्यूब और X जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि, सरकार का दावा है कि इस कदम से साइबर अपराधों पर अंकुश लगेगा और समाज में शांति एवं सौहार्द कायम होगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment