दैनिक राशिफल 28 अगस्त 2025: इन 5 राशि वालों पर बरसेगा भाग्य, मिलेगा धन लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

Madhya Bharat Desk
4 Min Read

गुरुवार, 28 अगस्त का दिन विशेष महत्व रखता है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। चंद्रमा तुला राशि में गोचर कर रहा है और स्वाति नक्षत्र का संयोग बन रहा है, जो अत्यंत शुभफलदायी माना गया है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज वृषभ, मिथुन, कर्क, धनु और मीन राशि वालों को बड़ा लाभ मिल सकता है, वहीं अन्य राशि के जातकों को सतर्क रहना होगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल 28 अगस्त 2025

 मेष राशि (Aries)

आज कार्यक्षमता बढ़ेगी और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। विद्यार्थी उच्च शिक्षा में प्रगति करेंगे। बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। खर्चों पर कंट्रोल जरूरी है।
शुभ रंग: हरा | भाग्यफल:  (76%)

 वृषभ राशि (Taurus)

आर्थिक लाभ के साथ आय के नए स्रोत बनेंगे। अनुभव का फायदा मिलेगा। नया काम शुरू करने का मन बनेगा। मित्रों संग मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। प्रेम और सहयोग का भाव रहेगा।
शुभ रंग: सफेद | भाग्यफल:  (86%)

 मिथुन राशि (Gemini)

व्यवसाय में नुकसान की आशंका रहेगी, सावधानी बरतें। क्रोध और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। लेन-देन सोच-समझकर करें। यदि पैसा फंसा है तो वापसी की संभावना है। परिवार में अतिथि का आगमन होगा।
शुभ रंग: नीला | भाग्यफल:  (74%)

 कर्क राशि (Cancer)

नई नौकरी मिलने के योग हैं। कार्यों से पहचान बनेगी। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। पुरानी स्वास्थ्य समस्या उभर सकती है। व्यवसाय में पिता से सलाह लाभकारी रहेगी।
शुभ रंग: सफेद | भाग्यफल:  (82%)

 सिंह राशि (Leo)

मेहनत का लाभ मिलेगा। सरकारी योजनाओं से फायदा होगा। व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। धन संचय पर ध्यान दें। कला-कौशल में निखार आएगा।
शुभ रंग: लाल | भाग्यफल:  (85%)

 कन्या राशि (Virgo)

व्यवसाय में बड़ी डील फाइनल होगी। पुराना लेन-देन निपटेगा। कानूनी मामलों में सावधानी रखें। सेहत के लिए विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी जरूरी जानकारी को गुप्त रखें।
शुभ रंग: गुलाबी | भाग्यफल:  (83%)

 तुला राशि (Libra)

सांसारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पिता की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। जमीन-जायदाद खरीदने का योग है। घूमने-फिरने के अवसर मिलेंगे। रिश्तों में सुधार होगा।
शुभ रंग: लाल | भाग्यफल:  (84%)

 वृश्चिक राशि (Scorpio)

दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं पर चर्चा होगी। धैर्य से काम करें। किसी की बात से निराशा हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद | भाग्यफल: (78%)

 धनु राशि (Sagittarius)

मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विरोधियों को मात देंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ी डील फायदेमंद रहेगी। धार्मिक यात्रा का योग है। सामाजिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी।
शुभ रंग: आसमानी | भाग्यफल:  (87%)

 मकर राशि (Capricorn)

निवेश सोच-समझकर करें। कार्यक्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। सिंगल लोगों को जीवनसाथी मिल सकता है। घर के लिए नई वस्तुएं खरीदेंगे। किसी के बहकावे में न आएं।
शुभ रंग: गोल्डन | भाग्यफल:  (80%)

 कुंभ राशि (Aquarius)

धार्मिक कार्यों से जुड़ाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में लापरवाही न करें। राजनीति में विरोधियों से सावधान रहें। ऑफिस में बहसबाजी से बचें। दूर से दुखद समाचार मिल सकता है।
शुभ रंग: नीला | भाग्यफल: (75%)

 मीन राशि (Pisces)

लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। विरोधी मित्र बन सकते हैं। भक्ति भाव बढ़ेगा। संतान की संगति पर ध्यान दें। पारिवारिक मांगलिक कार्य की तैयारी शुरू होगी।
शुभ रंग: पीला | भाग्यफल: (84%)

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment