रायपुर में शनिवार सुबह पुलिस ने एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। तड़के 5 बजे करीब 100 पुलिसकर्मियों की टीम ने अलग-अलग इलाकों में डोर-टू-डोर चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध घरों और ठिकानों पर दबिश दी। अभियान के दौरान कई लोगों से पूछताछ की गई और करीब 20 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई भी की गई।
यह कार्रवाई अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे सर्च ऑपरेशन आगे भी जारी रहेंगे, ताकि असामाजिक तत्वों को कानून का सख्त संदेश दिया जा सके। इस अभियान से लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और स्थानीय निवासियों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की।







