तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान: ‘मैं बनूंगा मुख्यमंत्री, तेजस्वी इसके लायक नहीं’

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

पटना।बिहार की सियासत में एक बार फिर तेज प्रताप यादव के बयान ने हलचल मचा दी है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेज प्रताप ने साफ कहा कि उनके मन में मुख्यमंत्री बनने की इच्छा है और वे अपने पिता लालू प्रसाद यादव की तरह जमीन से जुड़े होकर जनता की सेवा करना चाहते हैं।

तेज प्रताप यादव ने कहा-
“मुख्यमंत्री बनने की इच्छा मेरे मन में पूरी तरह से है। जब हम मुख्यमंत्री बनेंगे तो बिल्कुल पिताजी की तरह काम करेंगे, जमीन से जुड़े रहेंगे।”

तेजस्वी और राहुल पर साधा निशाना

तेज प्रताप यादव ने इस दौरान अपने छोटे भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों नेता जनता से जुड़े असल मुद्दों पर काम करने के बजाय “नौटंकी” में व्यस्त हैं।

तेज प्रताप के मुताबिक, तेजस्वी यादव का रास्ता भटक चुका है और वे मुद्दों पर ध्यान देने की बजाय समय बर्बाद कर रहे हैं।

सियासत में गरमाहट बढ़ी

तेज प्रताप यादव के इस बयान को लेकर बिहार की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है। उनके इस ऐलान को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment