चुनाव आयोग पर उठा सवाल: प्रेस रिलीज़ की ‘टेबलेट स्टाइल’, दिन में तीन बार जवाब से चौंके पत्रकार

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

नई दिल्ली।चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा ने दावा किया है कि अब तक का चुनाव आयोग सबसे मुखर और सक्रिय दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि आयोग से तुरंत रिप्लाई और दिन में तीन बार प्रेस रिलीज आ रही है, जैसे सुबह-दोपहर-शाम की “टेबलेट दवाई”।

संजय शर्मा के अनुसार, आयोग के सूत्रों ने पहली बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने इसे अब तक का सबसे अनोखा और चौंकाने वाला अनुभव बताया।

आयोग की फुर्ती से मीडिया भी हैरान

पत्रकार का कहना है कि आयोग की ओर से हर सवाल का जवाब तुरंत आता है। यहां तक कि आधे घंटे तक फोन कर समझाया गया कि मीडिया पार्टियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस तो पूरी दिखा देता है, लेकिन आयोग की बात को पूरा नहीं दिखाया जाता।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का यह नया अंदाज खुद जनता को भी आश्चर्यचकित कर रहा है। अब लोग सीधे आयोग पर सवाल उठा रहे हैं और इस बीच बिहार में राहुल गांधी की “वोटर अधिकार यात्रा” से जुड़ी बहस और तेज होती जा रही है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment