War 2: सेंसर बोर्ड ने ऋतिक-जूनियर एनटीआर की फिल्म में किए बड़े कट, कियारा के सीन पर भी चला कैंची

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

मुंबई: यशराज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित स्पाई थ्रिलर ‘वॉर 2’ 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन रिलीज से पहले ही सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म पर अपनी ‘कैंची’ चला दी है। ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर इस फिल्म में कई डायलॉग्स और सीन बदले गए हैं।

डायलॉग्स और सीन में बदलाव

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, CBFC ने फिल्म में छह डायलॉग्स को अनुचित मानते हुए या तो म्यूट करने या बदलने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, एक विवादित सीन में दिखाया गया इशारा भी हटाने को कहा गया है। एक अश्लील डायलॉग को भी नए शब्दों से बदला गया है। इन संशोधनों के बाद फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है।

कियारा आडवाणी के सीन पर चला सेंसर का कैंची

CBFC ने करीब 9 सेकंड की सेंसुअल फुटेज को भी फिल्म से हटा दिया है, जो माना जा रहा है कि कियारा आडवाणी के बिकिनी सीक्वेंस से जुड़ा था।

फिल्म की लंबाई में कटौती

शुरुआत में ‘वॉर 2’ की लंबाई 2 घंटे 59 मिनट 49 सेकंड थी, लेकिन मेकर्स ने खुद इसे एडिट करके 2 घंटे 51 मिनट 44 सेकंड कर दिया। यह कदम फिल्म को और तेज और क्रिस्प बनाने के लिए उठाया गया।

ऋतिक बनाम जूनियर एनटीआर

फिल्म में ऋतिक रोशन मेजर कबीर धालीवाल के रोल में और जूनियर एनटीआर विक्रम नामक एक भारतीय जासूस के किरदार में नजर आएंगे। कहानी में दोनों के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिलेगा।

रिलीज डेट

‘वॉर 2’ स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले, यानी 14 अगस्त 2025 को रिलीज होगी। यह 2019 की ब्लॉकबस्टर ‘वॉर’ का सीक्वल है, जिसमें ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीता था।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment