6 अगस्त 2025: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का कैसा रहेगा दिन, किसे मिलेगी सफलता और किसे बरतनी होगी सावधानी

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

ग्रहों की स्थिति:

  • शुक्र और गुरु मिथुन राशि में
  • सूर्य और बुध कर्क राशि में
  • केतु सिंह राशि में
  • मंगल कन्या राशि में
  • चंद्रमा धनु राशि में
  • राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।

राशिफल

 मेष:
भाग्य का साथ मिलेगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम व संतान क्षेत्र बेहतर। व्यापार लाभप्रद रहेगा। सूर्य को जल अर्पित करें।

 वृषभ:
हालात थोड़े चुनौतीपूर्ण हैं। चोट या विवाद से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम-संतान सुखद, व्यापार अनुकूल। पीली वस्तु का दान करें।

 मिथुन:
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। नौकरी में तरक्की। जीवन में आकर्षण बना रहेगा। विष्णु जी को प्रणाम करें।

 कर्क:
शत्रु मित्रवत बनेंगे। ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य, बाकी सभी क्षेत्र शुभ।

 सिंह:
विद्यार्थियों के लिए बेहतर समय। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। मानसिक तनाव संभव। प्रेम-संतान पक्ष मध्यम। लाल वस्तु अपने पास रखें।

 कन्या:
गृह कलह की आशंका है, संयम रखें। प्रॉपर्टी से जुड़े सौदों में लाभ। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अनुकूल। हरी वस्तु साथ रखें।

 तुला:
पराक्रम से सफलता मिलेगी। व्यापार में सकारात्मक परिणाम। स्वास्थ्य और संबंधों में संतुलन। पीली वस्तु का दान करें।

 वृश्चिक:
धन आगमन संभावित। पारिवारिक वृद्धि का संकेत। निवेश से बचें। जुबान पर नियंत्रण रखें। अन्य सभी पक्ष अच्छे। पीली वस्तु पास रखें।

 धनु:
सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। स्वास्थ्य, संतान और व्यापार क्षेत्र शुभ। जरूरतें पूरी होंगी। लाल वस्तु अपने पास रखें।

 मकर:
मन अशांत रह सकता है। सिर दर्द और आंखों की तकलीफ हो सकती है। प्रेम और व्यापार सामान्य से बेहतर। काली माता को प्रणाम करें।

 कुंभ:
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नई आय के स्रोत खुलेंगे। यात्रा का योग, अच्छे समाचार मिलेंगे। हरी वस्तु अपने पास रखें।

 मीन:
न्यायिक मामलों में विजय। व्यापारिक और राजनीतिक स्थिति मजबूत। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान पक्ष उन्नत। पीली वस्तु साथ रखें।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment