“ऑपरेशन मुस्कान” की बड़ी सफलता: बिलासपुर पुलिस ने 151 लापता बच्चों को खोजकर मिलाया परिजनों से

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में ऑपरेशन मुस्कान के तहत बिलासपुर पुलिस ने उल्लेखनीय कार्य करते हुए 151 गुमशुदा बच्चों को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया है। इस अभियान में पुलिस ने 14 बालकों और 137 बालिकाओं को अलग-अलग राज्यों से ढूंढ़कर उनके परिवारों को सौंपा।

अभियान में शामिल अधिकांश बच्चे 6 से 9 वर्ष की आयु वर्ग के थे। बिलासपुर जिला पूरे प्रदेश में सबसे अधिक बच्चों को खोज निकालने वाला जिला बनकर सामने आया है।

देशभर में चली तलाश: यूपी से पंजाब तक

एएसपी अर्चना झा ने जानकारी दी कि पुलिस को जुलाई माह में राज्यभर में गुम बच्चों की तलाश के लिए अभियान चलाने के निर्देश मिले थे। इसके तहत बिलासपुर पुलिस ने 1 जुलाई से 31 जुलाई के बीच विशेष टीमें बनाकर बच्चों की खोजबीन शुरू की।

टीमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब और छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में भेजी गईं। नतीजन, कई बच्चों को सफलतापूर्वक ढूंढ़कर उनके स्वजनों से मिलाया गया।

पुलिसकर्मियों को मिलेगा पुरस्कार

एएसपी ने बताया कि जून माह में भी ‘ऑपरेशन तलाश’ के तहत 1,056 लापता पुरुषों और महिलाओं को खोजा गया था। यानी दो महीनों में बिलासपुर पुलिस ने 1,200 से ज्यादा गुमशुदा नागरिकों को उनके परिवारों तक पहुंचाया।

इस सफलता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने पुलिसकर्मियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment