छत्तीसगढ़ में एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार का जन्मदिन, कल शाम 6 बजे नर्मदा पारा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

छत्तीसगढ़। शरद पवार पक्ष की ओर से 12 दिसंबर को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय शरद पवार जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम शाम 6 बजे नर्मदा पारा में आयोजित किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के उपस्थित रहने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयोजक पुरुषोत्तम पांडे ने बताया कि यह आयोजन केवल जन्मदिन समारोह नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक योगदान और सार्वजनिक जीवन में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिकाओं को सम्मान देने का अवसर भी होगा।

आयोजन स्थल पर सजावट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और स्वागत कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गई है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि समारोह में प्रदेश भर से कार्यकर्ता शामिल होंगे और यह कार्यक्रम एकता और संगठन शक्ति को प्रदर्शित करेगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment