भारत ने ट्रंप की धमकी पर कड़ा जवाब दिया: “राष्ट्रीय हित सर्वोपरि”

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

नई दिल्ली। भारत ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी भरे बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने हाल ही में भारत पर व्यापार को लेकर एकतरफा लाभ उठाने का आरोप लगाया था। इसके जवाब में भारत सरकार ने स्पष्ट कहा है कि “हमारे लिए अपने देश का हित सबसे पहले है।”

सरकारी सूत्रों के अनुसार, भारत और अमेरिका एक निष्पक्ष, संतुलित और परस्पर लाभकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत में सक्रिय हैं। भारत ने संकेत दिया है कि वह किसी भी प्रकार के दबाव में आकर निर्णय नहीं लेगा।

सरकार ने यह भी कहा कि वह “हमारे राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी।”

विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान भारत की विदेश नीति में आत्मविश्वास और स्वायत्तता को दर्शाता है। भारत अब वैश्विक मंच पर एक मजबूत आवाज के रूप में उभर रहा है, जो अपने आर्थिक और रणनीतिक हितों से कोई समझौता नहीं करता।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment