आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बने देश के दूसरे सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायं ने अपनी सादगी, कार्यकुशलता और विकास के प्रति समर्पण से नया कीर्तिमान स्थापित किया है। हाल ही में हुए एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण में उन्हें देश का दूसरा सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री चुना गया है। यह उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है, बल्कि पूरे देश के लिए भी प्रेरणा है।

गांव-गांव तक विकास की किरण

मुख्यमंत्री विष्णु देव सायं का विज़न स्पष्ट है— “गांव से शहर तक विकास पहुंचे।” उनके नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और रोजगार जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति दर्ज की गई है। ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में उन्होंने ठोस कदम उठाए हैं।

लोकप्रियता में बड़े नेताओं को पीछे छोड़ा

सर्वेक्षण में विकास और लोकप्रियता के पैमाने पर विष्णु देव सायं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जैसे दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़ दिया है। यह उपलब्धि बताती है कि उनका नेतृत्व छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश में सराहा जा रहा है।

जनता के मुख्यमंत्री

सरल और सुलभ स्वभाव के कारण विष्णु देव सायं जनता के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। वे आम नागरिकों से सीधे संवाद करते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। यही कारण है कि वे जनता के बीच “जनता के मुख्यमंत्री” के रूप में स्थापित हो चुके हैं।

छत्तीसगढ़ का बढ़ता गौरव

आदिवासी समाज से आने वाले विष्णु देव सायं ने साबित कर दिया है कि छत्तीसगढ़ अब विकास की नई गाथा लिख रहा है। उनकी नेतृत्व क्षमता ने प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान दिलाई है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment