18 जुलाई 2025 राशिफल: जानिए आज किन राशियों पर बरसेगी किस्मत, कौन रखें ध्यान?

Madhya Bharat Desk
3 Min Read

ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज 18 जुलाई 2025, शुक्रवार को ग्रहों की स्थिति में खास बदलाव देखने को मिल रहा है। चंद्रमा मेष में, शुक्र वृषभ में, गुरु मिथुन में, सूर्य और बुध कर्क राशि में, मंगल और केतु सिंह राशि में हैं। राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

राशियों का आज का हाल:

मेष राशि:

उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मनोबल ऊंचा रहेगा। व्यापार में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। लाल वस्तु साथ रखना शुभ।

वृषभ राशि:

आर्थिक दबाव रहेगा, और मानसिक बेचैनी भी महसूस होगी। आंखों में तकलीफ हो सकती है। व्यापार सामान्य। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि:

रुका हुआ धन प्राप्त होगा, आय के नए रास्ते खुलेंगे। यात्रा का योग भी है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में बेहतरी होगी। काली मां को प्रणाम करें।

कर्क राशि:

कानूनी मामलों में जीत मिलेगी। स्वास्थ्य और व्यापार में सुधार के संकेत हैं। आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। लाल वस्तु साथ रखें।

सिंह राशि:

अवरोध दूर होंगे और यात्राओं का लाभ मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में गति आएगी। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि:

चोट-चपेट और मुश्किलों से बचें। परिस्थितियाँ कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि:

प्यार में नयापन आएगा। विवाहितों के लिए अच्छा दिन है। व्यापार और सेहत भी उत्तम। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि:

दुश्मनों पर विजय मिलेगी। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है लेकिन अन्य सभी क्षेत्र अच्छे रहेंगे। पीली वस्तु साथ रखें।

धनु राशि:

भावनात्मक निर्णय से बचें। स्वास्थ्य और प्रेम दोनों में संतुलन बनाए रखें। व्यापार में सुधार। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि:

घर में थोड़ी अशांति के संकेत हैं, लेकिन भौतिक लाभ बढ़ेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। काली मां को स्मरण करें।

कुंभ राशि:

साहस और पराक्रम से सफलता मिलेगी। रोजगार और आय में वृद्धि होगी। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि:

धन प्राप्ति और पारिवारिक वृद्धि का संकेत। स्वास्थ्य और व्यापार बेहतर होंगे। निवेश सोच-समझकर करें। लाल वस्तु पास रखें।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment