राशिफल 19 अक्टूबर 2025: मेष से मीन तक जानिए किसका दिन रहेगा भाग्यशाली!

Madhya Bharat Desk
5 Min Read

मेष राशि (Aries) – आज का राशिफल

आज का दिन आपके करियर और व्यापार के लिए शुभ संकेत ला रहा है। नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। ससुराल पक्ष से किसी बात पर मतभेद संभव है। प्रेम संबंधों में नई शुरुआत होगी। पिताजी से कार्य के लिए महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus) – आज का राशिफल

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के योग हैं। पुरानी गलतियों से सबक लें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। धन निवेश से पहले सोच-विचार जरूरी है। संतान को पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में बाहर भेजना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को नए विषयों में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini) – आज का राशिफल

आज सेहत को लेकर सतर्क रहें। तला-भुना भोजन अवॉयड करें। जीवनसाथी के करियर में सफलता मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है। गरीबों की मदद करने का मन बनेगा। ऑफिस में व्यस्तता बढ़ेगी। अचानक यात्रा की संभावना है, जो लाभकारी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) – आज का राशिफल

आज आप किसी शुभ या पारिवारिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी पुराने विवाद का समाधान मिलेगा। आंखों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए चिकित्सक से सलाह लें। किसी सरप्राइज गिफ्ट या पार्टी का आनंद ले सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) – आज का राशिफल

आज आर्थिक दृष्टि से दिन लाभकारी रहेगा। मामा पक्ष से धन प्राप्ति के योग हैं। परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। किसी कानूनी मामले में सावधानी बरतें। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होगी। काम का दबाव सिरदर्द और थकान ला सकता है।

कन्या राशि (Virgo) – आज का राशिफल

आज नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति से लाभ के संकेत हैं। कार्यस्थल पर मेहनत का फल मिलेगा।

तुला राशि (Libra) – आज का राशिफल

आज कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी के व्यवहार से तनाव हो सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। आय-व्यय में संतुलन जरूरी है। किसी योजना में निवेश से लाभ मिल सकता है। मामा पक्ष से आर्थिक सहायता मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) – आज का राशिफल

आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। कोई नई वस्तु या संपत्ति खरीद सकते हैं। मित्रों के कहने में आकर निवेश करने से बचें। घर में पूजा-पाठ का आयोजन होगा। विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम अनुकूल आएंगे। लेन-देन के मामलों में सतर्क रहें।

धनु राशि (Sagittarius) – आज का राशिफल

आज किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है। प्रॉपर्टी से लाभ होगा, लेकिन विवाद से बचें। सहयोगियों से सोच-समझकर बात करें। मनमौजी स्वभाव काम को टाल सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। धैर्य और संयम बनाए रखें।

मकर राशि (Capricorn) – आज का राशिफल

रुका हुआ धन वापस मिलने से प्रसन्नता होगी। आय में वृद्धि के साथ खर्च पर नियंत्रण रखें। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। खान-पान में संतुलन जरूरी है। पुराने विवाद या लेन-देन से राहत मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) – आज का राशिफल

आज मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेमी युगल किसी बड़ी योजना में साथ निवेश कर सकते हैं। पारिवारिक मामलों में गंभीर रहें। पुराना मित्र मिलने आ सकता है। माता का आशीर्वाद मिलेगा। अनावश्यक खर्चों से बचें। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

मीन राशि (Pisces) – आज का राशिफल

भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे। संतान की सेहत को लेकर चिंता संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन नुकसान नहीं कर पाएंगे। व्यापार में पार्टनरशिप डील लाभदायक रहेगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment