मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आप दूसरों का भला सोचेंगे, लेकिन कुछ लोग इसे गलत समझ सकते हैं। ऊंचाई वाली जगह जाने से बचें। परिवार से कोई निराशाजनक खबर मिल सकती है। अविवाहित जातकों के जीवन में नए रिश्ते की संभावना है। विद्यार्थी उच्च शिक्षा में आगे बढ़ेंगे।
- मेष राशि (Aries Horoscope Today)
- वृष राशि (Taurus Horoscope Today)
- मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
- कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
- सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
- कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
- तुला राशि (Libra Horoscope Today)
- वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
- धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
- मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
- कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
- मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
वृष राशि (Taurus Horoscope Today)
आज नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। किसी नए काम में पूरा सहयोग मिलेगा। दूसरों की बातों में आकर निवेश करने से बचें। परिवार में विवाह की खुशखबरी आ सकती है। किसी दूर के रिश्तेदार की मदद करने का मौका मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
आज का दिन आध्यात्मिक कार्यों में प्रगति देगा। परिवार का साथ मिलेगा। छोटी यात्रा संभव है। सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। कानूनी मामलों में विशेषज्ञ की मदद लेनी पड़ सकती है। घर या संपत्ति के लिए लोन अप्लाई कर सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। अपने कामों में मेहनत और धैर्य रखें। जल्दबाजी में लिया गया फैसला परेशानी देगा। बच्चों के लिए कुछ खास खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के प्रमोशन से खुशी मिलेगी। पुराने साथी से मुलाकात होगी। पिताजी से अनबन हो सकती है।
सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन की समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे। पिताजी की कोई बात आपको खटकेगी। आर्थिक नुकसान की आशंका है। नया घर या संपत्ति खरीदने की योजना सफल होगी।
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
आज धैर्य और संयम की जरूरत है। उधार दिया धन वापस मिल सकता है। कानूनी मामला टेंशन देगा। वाहन सावधानी से चलाएं। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। जल्दबाजी में कदम उठाने से बचें। परिवार में खुशियों का आगमन होगा।
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
आज नए काम की शुरुआत के लिए शुभ दिन है। बिजनेस में अनुभवी लोगों से सलाह लें। जल्दबाजी से बचें। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। खुद के लिए नई चीजें खरीद सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
आज आय और खर्च का संतुलन जरूरी है। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। विद्यार्थी सीनियर की मदद से समस्याएं हल करेंगे। पारिवारिक उलझनों को सुलझाने की कोशिश करेंगे। दूसरों पर निर्भर न रहें।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
आज रुके हुए काम पूरे होंगे। सामाजिक कार्यों में पहचान बढ़ेगी। जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें। ससुराल पक्ष से आर्थिक दबाव आ सकता है। रिश्तों में तनाव संभव है।
मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
आज आर्थिक मामलों पर ध्यान दें। दोस्तों के साथ समय अच्छा गुजरेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। नया काम शुरू करने की योजना बनेगी। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जरूरी जानकारी शेयर करने से बचें।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
आज रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। खोई हुई चीज मिलने की संभावना है। यात्रा से लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। अजनबी की बातों में न आएं। पुरानी गलतियों से सीख लें।
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। दूर के रिश्तेदार की याद आएगी। संतान से खुशी मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी कोई सरप्राइज दे सकता है। घर के नवीनीकरण की योजना बन सकती है।







