10 दिसंबर राशिफल: आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क?

Madhya Bharat Desk
3 Min Read

 मेष राशि

आज सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और पार्टनर के साथ बाहर जाने का प्लान बन सकता है। संतान पर अतिरिक्त दबाव डालने से बचें। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना सफल हो सकती है। पिता की सेहत को लेकर सतर्क रहें।

 वृष राशि

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। काम की रफ्तार तेज रहेगी और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विदेश से जुड़े कारोबार में अच्छी खबर मिल सकती है। बड़े फैसलों में जल्दबाजी न करें।

 मिथुन राशि

लंबे समय से रुके कार्य आज पूरे हो सकते हैं। नई पहचान और संपर्क भविष्य में लाभ देंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। वाणी पर संयम रखें, विवाद से बचें।

 कर्क राशि

दोस्तों के साथ अच्छा समय बितेगा, लेकिन पारिवारिक मर्यादा का ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोगों को प्रशंसा और मान-सम्मान मिलेगा। पढ़ाई से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी।

 सिंह राशि

आपका दिन काफी व्यस्त रहेगा। आय बढ़ाने की कोशिश रंग लाएगी। सामाजिक गतिविधियों में नाम होगा। पिता की सेहत को लेकर सतर्कता जरूरी है।

 कन्या राशि

आज खर्च अधिक रह सकता है, लेकिन साथ ही धन लाभ के योग भी बनेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। माता-पिता का आशीर्वाद शुभ परिणाम देगा।

 तुला राशि

कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। संपत्ति से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी न करें। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचें। संतान कोई उपलब्धि हासिल कर सकती है।

 वृश्चिक राशि

दिन अनुकूल रहेगा। पेट से जुड़ी परेशानियों को नजरअंदाज न करें। धन संबंधी अटके काम पूरे होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

 धनु राशि

आय के नए स्रोत बन सकते हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो बेहतर मौका मिल सकता है। परिवार में शुभ आयोजन की संभावना है।

 मकर राशि

कामकाज में ध्यान की आवश्यकता है। टाल-मटोल से नुकसान हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। अधिकारियों के सामने अपनी बात स्पष्ट रखें।

 कुंभ राशि

सेहत सामान्य से बेहतर रहेगी। मनचाहा काम मिलने से उत्साह बढ़ेगा। निवेश सोच-समझकर करें। पिता की बातों को नजरअंदाज न करें।

 मीन राशि

छोटे-छोटे लाभ के योग बनेंगे। दोस्तों से मुलाकात होगी। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में पहचान मिलेगी। नए विरोधियों से संभलकर रहें।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment