7 दिसंबर: इन राशियों की खुलेगी किस्मत, तो कुछ को रहना होगा बेहद सतर्क – पढ़ें आज का राशिफल

Madhya Bharat Desk
4 Min Read

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। निर्णय लेने में जल्दबाजी से बचें। आर्थिक मोर्चे पर कोई अहम कदम उठा सकते हैं। साझेदारी में किया गया कार्य लाभदायक साबित होगा, हालांकि आपकी नीयत को लोग गलत समझ सकते हैं। परिवार में किसी शुभ आयोजन के चलते चहल-पहल बनी रहेगी। नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं।

वृष राशि

आज आप जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। परिवार के साथ बिताया गया समय सुकून देगा। मन हल्का और खुशमिज़ाज रहेगा। किसी पुरानी परेशानी से राहत मिलने के संकेत हैं। दोस्तों की मदद के लिए आगे आएंगे। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ध्यान भटकने न दें, फोकस जरूरी है।

मिथुन राशि

आज वरिष्ठों का सहयोग आपके काम को आसान बनाएगा। किसी भी फैसले में सोच-विचार जरूरी है। बच्चों पर जरूरत से ज्यादा दबाव न डालें। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आत्मिक शांति मिलेगी। बिजनेस में नए प्लान जुड़ सकते हैं। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सतर्क रहें।

कर्क राशि

आय और खर्च में संतुलन बनाना आज बेहद जरूरी है। अधूरे काम पूरे होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में गति आएगी। जीवनसाथी के साथ बिताया समय रिश्तों में मिठास घोलेगा। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव रह सकता है। बच्चों के साथ मतभेद संभव हैं।

सिंह राशि

विरोधियों से सावधान रहें। काम टालने की आदत आज परेशानी बढ़ा सकती है। नई संपत्ति या जमीन से जुड़ा फैसला फायदेमंद रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। नए कार्य की योजना बनेगी।

कन्या राशि

जल्दबाजी नुकसानदेह हो सकती है। मेहनत अधिक रहेगी लेकिन घबराने की जरूरत नहीं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आर्थिक लेन-देन में सतर्क रहें। छात्रों में कुछ नया सीखने की जिज्ञासा बढ़ेगी। पढ़ाई पर ध्यान जरूरी है।

तुला राशि

विवादों से दूरी बनाकर रखें। धन कमाने के नए अवसर आपके सामने होंगे। पारिवारिक कलह संवाद से सुलझेगी। किसी को उधार देने से बचें। जमीन-जायदाद से जुड़ा मामला तनाव बढ़ा सकता है। व्यापार में मुनाफे के संकेत हैं।

वृश्चिक राशि

कारोबार के लिहाज से दिन शानदार रहेगा। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। माता-पिता के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी निभाएं। सरकारी कामों में सावधानी रखें।

धनु राशि

आज सतर्कता बेहद जरूरी है। कार्यक्षेत्र में असमंजस रहेगा। बैंक से जुड़ा कोई काम या ऋण पूरा हो सकता है। संतान की संगति पर नजर रखें। घर में नए मेहमान का आगमन संभव है। फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है।

मकर राशि

दिन आपके पक्ष में रहेगा। साझेदारी का फायदा मिलेगा। सरकारी नौकरी वालों को ईमानदारी से काम करना होगा। अधिकारी सहयोग करेंगे। पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा। ससुराल पक्ष से संपर्क हो सकता है। अजनबियों से व्यावसायिक बातचीत न करें।

कुंभ राशि

स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। जल्दबाजी में किया गया काम बिगड़ सकता है। जीवनशैली में बदलाव लाने की सोचेंगे। लंबी योजनाओं को रफ्तार मिलेगी। बॉस आपकी सलाह को महत्व देंगे। पुराना पैसा वापस मिलने से खुशी मिलेगी।

मीन राशि

धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। बड़े निवेश से फिलहाल दूरी बनाए रखें। शेयर बाजार में बिना सलाह कदम न उठाएं। अजनबियों पर भरोसा नुकसान दे सकता है। पिता की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी, भागदौड़ अधिक होगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment