मेष राशि
आज का दिन सतर्कता के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। आय में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। पिता से किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। कोई मनोकामना पूरी होने के योग हैं, जिससे घर में धार्मिक आयोजन का माहौल बनेगा। संतान से किए गए वादे को निभाना आपके लिए जरूरी रहेगा।
वृष राशि
आज का दिन मिले-जुले परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रमोशन पर विचार कर सकते हैं। संतान की इच्छाएं पूरी होंगी और वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। अहंकार से दूरी बनाए रखें, वरना भविष्य में परेशानी बढ़ सकती है।
मिथुन राशि
आज आपकी रचनात्मकता और हुनर में निखार आएगा। कार्यस्थल पर सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है, जिसे संवाद से सुलझाएं। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है, हालांकि किसी सहकर्मी से बहस भी हो सकती है।
कर्क राशि
आज आय के नए स्रोत बन सकते हैं। दिनभर व्यस्तता रहेगी। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। खोई हुई कोई प्रिय वस्तु मिलने की संभावना है। अच्छे खान-पान और सामाजिक मेलजोल से मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह राशि
आज सहयोग और सामंजस्य की भावना मजबूत रहेगी। सामाजिक या राजनीतिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। पड़ोस में किसी विवाद से दूरी बनाए रखें, अन्यथा मामला कानूनी हो सकता है। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है। संतान से किया वादा निभाना जरूरी रहेगा।
कन्या राशि
आज विरोधियों से सावधान रहना आवश्यक है। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। यात्रा के दौरान सतर्कता रखें। किसी चिंता को लेकर पिता से सलाह लेना लाभदायक रहेगा। व्यापार में किए गए बदलाव भविष्य में लाभ देंगे। अंधविश्वास से बचें।
तुला राशि
रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन शुभ संकेत दे रहा है। निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी और जिम्मेदारियों को समय पर निभाएंगे। मनोरंजन से जुड़ा कोई कार्यक्रम मन को खुश करेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है, नहीं तो आर्थिक परेशानी हो सकती है।
वृश्चिक राशि
आज पुरानी समस्याओं से राहत मिलने के संकेत हैं। भाई-बहनों के साथ चल रहा मनमुटाव बातचीत से सुलझेगा। संतान को नौकरी से जुड़ा बाहर का अवसर मिल सकता है। नए मकान का कार्य शुरू हो सकता है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
धनु राशि
आज का दिन लाभदायक रहेगा। कार्यों को टालने की आदत से बचें। व्यवसाय के लिए लोन लेने की योजना बन सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ी डील में सतर्क रहें। किसी को धन उधार देने से बचना बेहतर रहेगा।
मकर राशि
आज अचानक लाभ मिलने की संभावना है। पुरानी गलतियों से सीख लें। कार्यक्षेत्र में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। अटकी हुई डील को सोच-समझकर फाइनल करें। प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं। परिवार के बुजुर्गों के साथ समय बितेगा।
कुंभ राशि
आज स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। दोस्तों के साथ साल के अंतिम दिन आनंद में बीतेगा। पार्टी या यात्रा के दौरान सेहत का ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन में संतुलन जरूरी रहेगा। घूमने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के अवसर बनेंगे।
मीन राशि
आज लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में वाणी की मधुरता बनाए रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को आयोजनों में भागीदारी का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें, इससे रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। सहयोग की भावना मजबूत होगी।







