मेष राशि
आज का दिन आपके लिए उम्मीदों की नई किरण लेकर आ सकता है। सुबह से ही मन प्रसन्न रहेगा और कामों में रफ्तार बनी रहेगी। करियर या परिवार से जुड़ी कोई अच्छी सूचना आपको उत्साहित कर सकती है। नौकरी से जुड़े बेहतर मौके मिल सकते हैं। बस ध्यान रखें कि इस खुशी में अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें। बाहर के खाने से परहेज़ करें और जरूरी कागजी मामलों में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें।
वृष राशि
आज भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन यह मेहनत भविष्य में लाभ दिलाएगी। कारोबारियों के लिए नई योजना या प्रोडक्ट शुरू करने का अच्छा समय है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। कोई पुराना अटका काम पूरा हो सकता है, जिससे मन हल्का महसूस करेगा।
मिथुन राशि
आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। अतिरिक्त आमदनी के अवसर मिल सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना फायदेमंद रहेगा। बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। निवेश या संपत्ति से जुड़ा मामला आगे बढ़ सकता है, लेकिन जल्दबाजी से बचें।
कर्क राशि
कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना होगी। घर-परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। कोई नई निवेश योजना आकर्षित कर सकती है, पर निजी बातें कार्यस्थल पर साझा न करें।
सिंह राशि
आज हर निर्णय सोच-समझकर लें। जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। टीमवर्क से कार्यस्थल पर लाभ होगा। पुराने कर्ज को चुकाने की दिशा में प्रगति संभव है।
कन्या राशि
कुछ उलझनें सामने आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से सब सुलझ जाएगा। परिवार को समय देना जरूरी होगा। किसी शुभ समाचार की संभावना है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी उपस्थिति से सम्मान बढ़ेगा।
तुला राशि
जीवन में सुविधाएं बढ़ने के संकेत हैं। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें। कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। दूर के रिश्तेदार से बातचीत मन को सुकून देगी। नौकरी से जुड़ा नया अवसर मिल सकता है।
वृश्चिक राशि
नई शुरुआत सफलता की ओर ले जा सकती है। घर में वाहन या बड़ी खरीदारी का योग है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। वरिष्ठों से तालमेल बनाए रखें। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी।
धनु राशि
स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। मौसम का असर महसूस हो सकता है। नई योजना शुरू करने का विचार आएगा। आय बढ़ाने के नए साधन मिल सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी चिंता बातचीत से दूर होगी।
मकर राशि
दिन सामान्य रहेगा। कोई पुराना मुद्दा फिर सामने आ सकता है, लेकिन परिवार का साथ मिलेगा। करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पेट संबंधी समस्या को नजरअंदाज न करें।
कुंभ राशि
प्रगति के रास्ते खुलते नजर आएंगे। परिवार से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में लगेगा। व्यवसाय में अनुभवी व्यक्ति की सलाह फायदेमंद साबित होगी।
मीन राशि
आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। रिश्तों में ताजगी आएगी। जीवनसाथी का साथ दिन को खास बना देगा। पुरानी स्वास्थ्य समस्या पर ध्यान दें। नौकरी में मनपसंद जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।







