चोरों ने पार की हर हद : महाराणा प्रताप का भाला और दीनदयाल जी का चश्मा गायब

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

“चोरों ने शहर की पहचान से चुराई अस्मिता की प्रतीक वस्तुएं”

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में चोरी की शर्मनाक घटना सामने आई है। चोरों ने प्रतापपुर नाका चौक से महाराणा प्रताप की प्रतिमा से भाला और पुराने बस स्टैंड चौक से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा से चश्मा उड़ा लिया। यह कोई साधारण चोरी नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक प्रतीकों के प्रति अपमान की घटना है।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि चोरों ने न केवल मूर्तियों के साथ छेड़छाड़ की, बल्कि शहर की गरिमा को भी ठेस पहुंचाई है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, लेकिन अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment