14 जुलाई 2025 राशिफल (Aaj Ka Rashifal):
ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है। वृषभ में शुक्र, मिथुन में सूर्य और गुरु, कर्क में बुध, सिंह में मंगल और केतु, कुंभ में चंद्रमा और राहु का ग्रहण योग, और मीन में शनि का गोचर—इन सभी का प्रभाव आज के दिन को विशेष बना रहा है।
जानिए 14 जुलाई 2025 को मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल:
राशिफल 14 जुलाई 2025
मेष (Aries):
आय में उतार-चढ़ाव, यात्रा से कष्ट, मन पर नकारात्मक प्रभाव। व्यापार सामान्य। मानसिक तनाव रहेगा। काली वस्तु का दान करें।
वृषभ (Taurus):
कानूनी मामलों से बचें। सीने में विकार संभव। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा। व्यापार सामान्य। पीली वस्तु का दान लाभकारी रहेगा।
मिथुन (Gemini):
मन में भय और अपमान की आशंका। यात्रा टालें। व्यापार सामान्य। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी। काली वस्तु का दान करें।
कर्क (Cancer):
दुर्घटना की संभावना, जोखिम से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। काली वस्तु का दान करें।
सिंह (Leo):
स्वास्थ्य और नौकरी दोनों में समस्या। जीवनसाथी की सेहत भी बिगड़ सकती है। शनिदेव को प्रणाम करें।
कन्या (Virgo):
शत्रुओं पर विजय लेकिन तनाव रहेगा। पैरों में चोट संभव। व्यापार अच्छा। शनिदेव को नमन करें।
तुला (Libra):
बच्चों की सेहत चिंता का कारण। प्रेम संबंधों में तनाव संभव। मानसिक संतुलन बनाए रखें। नीली वस्तु शनिदेव को अर्पित करें।
वृश्चिक (Scorpio):
घरेलू विवाद पर नियंत्रण रखें। मां का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। भूमि-वाहन संबंधित काम में अड़चन। काली वस्तु का दान करें।
धनु (Sagittarius):
नई योजना न बनाएं। स्वास्थ्य में नाक-कान-गला की परेशानी संभव। लाल वस्तु पास रखें।
मकर (Capricorn):
धन हानि का योग। निवेश से बचें। मुंह से जुड़ी समस्याएं संभव। प्रेम-संतान और व्यापार सामान्य। काली जी को नमन करें।
कुंभ (Aquarius):
बेचैनी और घबराहट बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य। व्यापार और प्रेम पक्ष संतुलित। हरी वस्तु साथ रखें।
मीन (Pisces):
पार्टनरशिप में तनाव। सर दर्द और आंखों की समस्या हो सकती है। काली वस्तु का दान करें।






