भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पार्टी के विधायकों और सांसदों को स्पष्ट संदेश दिया कि उन्हें भ्रष्टाचार से पूरी तरह दूर रहना चाहिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि ठेकेदारों और अन्य व्यवस्थाओं के चंगुल में फंसने से बचें, क्योंकि यदि ऐसा हुआ तो वे दोबारा चुनाव नहीं जीत पाएंगे। नड्डा ने यह बात छत्तीसगढ़ के मैनपाट में सोमवार को भाजपा के सांसदों और विधायकों के प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन अवसर पर कही।उन्होंने चेताया कि जनप्रतिनिधियों को यह कभी नहीं समझना चाहिए कि वे ही सर्वोपरि हैं, और उन्हें बिना वजह बयानबाजी से भी परहेज करना चाहिए। साथ ही, उन्होंने सत्ता और संगठन के बीच समन्वय बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया। नड्डा ने कहा कि संगठन के साथ बेहतर तालमेल बनाकर जमीनी स्तर पर कार्य करें।भाजपा की डबल इंजन सरकार की विकास योजनाएं और इनिशिएटिव्स को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया। नड्डा ने केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने की अपील की। साथ ही उन्होंने सांसदों और विधायकों को आगामी कार्ययोजनाओं के लिए दिशा-निर्देश भी दिए।
“भ्रष्टाचार से दूरी बनाएं, ठेकेदारों के जाल में न फंसें: मैनपाट में नड्डा की दो टूक चेतावनी”

Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment Leave a Comment
Stay Connected
- Advertisement -






