फरार विकास अग्रवाल दुबई से भारत लाया गया, देर रात कोर्ट में पेशी के बाद रिमांड

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर।छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले की जांच में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से दुबई में छिपे रहे आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू को शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात से भारत लाया गया। जांच एजेंसी के मुताबिक, वह शराब सिंडिकेट का प्रमुख वित्तीय समन्वयक माना जा रहा है।

ईओडब्ल्यू के अनुसार, इस कार्रवाई में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो, विदेश मंत्रालय, केंद्रीय गृह मंत्रालय और छत्तीसगढ़ ईओडब्ल्यू के बीच समन्वय रहा। आरोप है कि विकास अग्रवाल शराब कारोबार से जुड़े कथित अवैध कमीशन की वसूली और उस रकम के विभिन्न कंपनियों के जरिए बंटवारे में शामिल था। घोटाले की कुल राशि 3200 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

दुबई से भारत लाए जाने के बाद विकास अग्रवाल को रायपुर लाया गया। शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे उसे विशेष न्यायालय में पेश किया गया। जांच एजेंसी ने पूछताछ के लिए छह दिसंबर तक की रिमांड मांगी थी, लेकिन अदालत ने 30 नवंबर तक की रिमांड स्वीकृत की है।

रिमांड के दौरान ईओडब्ल्यू विकास अग्रवाल से शराब सिंडिकेट की वित्तीय गतिविधियों, कमीशन के लेनदेन और विभिन्न कंपनियों के माध्यम से रकम के खपाने के आरोपों से जुड़े सवाल पूछेगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment