रायपुर।छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। विभाग में कुल 43 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, तबादला होने वाले अधिकारियों में अधीक्षण अभियंता और कार्यपालन अभियंता स्तर के अधिकारी शामिल हैं। सभी तबादले प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं।








