दुर्ग से रायपुर तक ED की रेड! गुलशन बघेल और नितिन डागा के ठिकानों पर दबिश

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

छत्तीसगढ़ के दुर्ग और रायपुर में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई शुरू हो गई है। दुर्ग के ऋषभ ग्रीन सिटी में कारोबारी गुलशन बघेल के आवास पर ED की टीम पहुंची है, जहां दस्तावेजों की जांच चल रही है।

जानकारी के अनुसार, ED की टीम सुबह करीब 5 बजे सोसायटी की सातवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर E-701 में पहुंची। टीम में करीब 10 अधिकारी शामिल बताए जा रहे हैं, जो आवास में रखे दस्तावेजों और अन्य कागजात की जांच कर रहे हैं।

इसके साथ ही राजधानी रायपुर में भी ED की कार्रवाई जारी है। यहां पंडरी इलाके के रवि नगर स्थित सुशील विला में ज्वेलरी और जमीन कारोबारी नितिन डागा से जुड़े ठिकानों पर टीम ने दबिश दी है। अधिकारियों की टीम सुबह से वहां दस्तावेजों की जांच-पड़ताल कर रही है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment