98 साल के लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल से डिस्चार्ज, अपोलो में चला तीन दिन इलाज

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

नई दिल्ली।बीजेपी के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को राहत मिली है। सीने में संक्रमण के इलाज के बाद 98 वर्षीय आडवाणी को 19 अक्टूबर को दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल के अनुसार, इलाज के दौरान उनकी सेहत में सुधार हुआ है।

16 अक्टूबर को अस्पताल में हुए थे भर्ती

लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद 16 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती होने के बाद डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रही थी। तीन दिन तक चले इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला लिया।

डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में हुआ इलाज

इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल की ओर से 19 अक्टूबर को जारी बयान में बताया गया कि आडवाणी का इलाज न्यूरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में किया गया। अस्पताल के मुताबिक, उनकी चिकित्सा स्थिति में सुधार होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं आडवाणी

लालकृष्ण आडवाणी भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक रहे हैं। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में गृह मंत्री और देश के उप प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी। वह 1998 से 2004 तक केंद्रीय गृह मंत्री और 2002 से 2004 तक उप प्रधानमंत्री रहे।

आडवाणी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भी तीन बार अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। देश की राजनीति में उनके योगदान को देखते हुए वर्ष 2024 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment