बेमेतरा में स्कूल बस की चपेट में 4 साल की बच्ची की मौत

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

बेमेतरा।बेमेतरा के बंसापुर-सेमरिया में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। डीएवी पब्लिक स्कूल जांता की बस की चपेट में आने से 4 साल की शिवि साहू की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि शिवि अपनी बड़ी बहन को स्कूल बस में बैठाने के लिए घर से बाहर आई थी। बच्चे बस में चढ़ रहे थे, तभी बस आगे बढ़ गई और बच्ची उसके पहिए के नीचे आ गई।

हादसे के बाद बस का ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही खड़सरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बस को अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने बच्ची के शव को जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे की पूरी परिस्थितियों और बस ड्राइवर की भूमिका की जांच कर रही है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment