सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, दिव्यांग आज से करें आवेदन

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर।छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा (LSAT-26) की नई तारीख घोषित कर दी है। अब यह परीक्षा 6 दिसंबर 2026, रविवार को आयोजित होगी।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया दोबारा शुरू की गई है। पात्र अभ्यर्थी 15 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक, शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।

संशोधित विज्ञापन के अनुसार, दृष्टिबाधित (Blind), बधिर (Deaf) और सेरेब्रल पाल्सी (CP) श्रेणी के पात्र दिव्यांग अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। यह निर्णय छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 9 अक्टूबर 2026 के आदेश के पालन में लिया गया है।

आवेदन में किसी त्रुटि को सुधारने का अवसर 31 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक मिलेगा।

परीक्षा केंद्र और आवेदन

सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। आवेदन और भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in तथा कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर उपलब्ध रहेगी।

इससे पहले सहायक शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन 24 जुलाई से 21 अगस्त तक हुए थे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब दिव्यांग अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन का अवसर दिया गया है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment