रायपुर।छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार विद्यार्थियों और शिक्षकों को तीनों अवसरों पर पांच-पांच दिन की छुट्टी मिलेगी। इस तरह पूरे सत्र में कुल 15 दिनों का अवकाश रहेगा।
दशहरा पर्व के अवसर पर स्कूलों में 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक पांच दिनों का अवकाश रहेगा। इसके बाद दीपावली के लिए 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक स्कूल बंद रहेंगे। वहीं, शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक निर्धारित किया गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश छह-छह दिनों का था। उस सत्र में तीनों अवसरों पर कुल 18 दिन की छुट्टी मिली थी। इसके मुकाबले सत्र 2026-27 में अवकाश की कुल अवधि घटकर 15 दिन हो गई है।
दशहरा अवकाश के बाद स्कूल 22 अक्टूबर से और दीपावली की छुट्टी के बाद 11 नवंबर से दोबारा खुलेंगे। इसी तरह शीतकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद 29 दिसंबर 2026 से शैक्षणिक गतिविधियां शुरू होंगी। हालांकि, स्थानीय परिस्थितियों या जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार छुट्टियों में बदलाव किया जा सकता है।





