कल छत्तीसगढ़ी भवन में दो अहम बैठकें, दिल्ली संसद में प्रदर्शन की बनेगी रणनीति

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर।विष्णु देव साय सरकार को बर्खास्त करने, विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव कराने और कथित तौर पर 55 लाख एकड़ शासकीय आदिवासी भूमि को पटवारी से लेकर कलेक्टर स्तर तक कूटरचित दस्तावेजों के जरिए बेचे जाने के मुद्दे पर दिल्ली संसद में प्रदर्शन की रणनीति तैयार की जाएगी। इसके लिए 16 सितंबर को दोपहर 2 बजे छत्तीसगढ़ी भवन, हांडीपारा, रायपुर में बैठक आयोजित की गई है।

बैठक में छसपा, छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा, छबेस, छात्र संघ और किसान संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में अनिल दुबे, लाल राम वर्मा, चेतन देवांगन, विमल ताम्रकार, शिवनारायण ताम्रकार, महेंद्र कौशिक, जगदंबा साहू, भुवन लाल पटेल, बृज बिहारी साहू, मनोज देवांगन, छन्नू साहू, सतमन साय, नंद कुमार साहू, अशोक कश्यप, श्यामू राम सेन और परसराम सहित अन्य पदाधिकारियों की सहभागिता प्रस्तावित है।

आरंग राज लोधी समाज की बैठक भी होगी

इसी दिन शाम 5:30 बजे छत्तीसगढ़ी भवन में आरंग राज लोधी समाज की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक महेंद्र कौशिक और योगेश्वर लोधी के नेतृत्व में होगी। बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न विषयों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी।

आयोजकों के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सभी समाजों को बैठक एवं कार्यक्रमों के लिए छत्तीसगढ़ी भवन निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment