रायपुर।फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट, नवा रायपुर में आयोजित होने वाले ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ के शुभारंभ और प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
नवा रायपुर को गोल्फ के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने और प्रदेश में खेल पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में इस आयोजन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के अध्यक्ष कपिल देव के साथ डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमनदीप जौहल भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
राष्ट्रीय स्तर के खेल दिग्गजों की मौजूदगी से ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। साथ ही, इस आयोजन के जरिए छत्तीसगढ़ में गोल्फ और खेल पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।






