रायपुर।छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। 3 सितंबर को प्रदेश में 15 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही इस साल अब तक स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 176 हो गई है। इनमें से 131 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि अभी 45 एक्टिव केस हैं।
34 मरीज अस्पताल में भर्ती
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 45 सक्रिय मरीजों में से 34 अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 11 मरीज होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं। 3 सितंबर को मिले 15 नए मरीजों में रायपुर से 7, दुर्ग से 5 और कोरबा, महासमुंद व राजनांदगांव से 1-1 मरीज शामिल हैं।
रायपुर में सबसे ज्यादा 73 मामले
जिलेवार आंकड़ों में राजधानी रायपुर सबसे आगे है। यहां 7 नए मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 73 हो गई है। दुर्ग में 5 नए मरीजों के साथ कुल मामले 22 और बिलासपुर में अब तक 20 मरीज सामने आ चुके हैं।
कोरबा में 11, रायगढ़ में 10 मरीज
कोरबा में नया मरीज मिलने के बाद कुल संख्या 11 हो गई है, जबकि रायगढ़ में अब तक 10 मामले सामने आए हैं। धमतरी में 9, राजनांदगांव में 5 और बस्तर, बेमेतरा व महासमुंद में 3-3 मरीज मिले हैं।
इसके अलावा जांजगीर-चांपा, कांकेर, सूरजपुर और सरगुजा में 2-2 मरीज हैं। बालोद, बलौदाबाजार, दंतेवाड़ा, गरियाबंद, जशपुर, कोंडागांव, एमसीबी, मोहला-मानपुर और सक्ती में 1-1 मरीज की पुष्टि हुई है।





