कमलनाथ ने MP सरकार पर साधा निशाना, बोले- ‘शिक्षा विरोधी सरकार’

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

भोपाल। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता कमलनाथ ने सरकारी स्कूलों और शिक्षा व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के दावों के विपरीत प्रदेश में बड़ी संख्या में बच्चे स्कूल छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं और इसके पीछे सरकारी कुप्रबंधन प्रमुख कारण है।

कमलनाथ ने दावा किया कि पिछले साल करीब 15 लाख और इस साल करीब 12 लाख बच्चे स्कूल छोड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों को बंद करने और दूसरे स्कूलों में मर्ज करने की सरकारी नीति का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अचानक स्कूल बंद या मर्ज किए जाने के कारण कई बच्चे दूसरे स्कूलों में दाखिला नहीं ले पाते। कमलनाथ के मुताबिक, देशभर में बंद या मर्ज किए जा रहे स्कूलों में मध्य प्रदेश की हिस्सेदारी आधे से अधिक है।

कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की नीतियों से सबसे ज्यादा नुकसान प्रदेश के बच्चों और सरकारी स्कूलों को हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सरकारी शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने की दिशा में काम कर रही है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment