छत्तीसगढ़ में 3 पदाधिकारियों को मिला राज्य मंत्री का दर्जा

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर।छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने विभिन्न निगम, मंडल और आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को राज्य मंत्री का दर्जा दिया है। इस संबंध में शासन की ओर से 2 सितंबर को आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष के तौर पर राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। वहीं अजय शुक्ला को छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष और शरद अवस्थी को इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के रूप में राज्य मंत्री का दर्जा मिला है।

केवल प्रोटोकॉल के लिए मिला दर्जा

सरकार ने अपने आदेश में साफ किया है कि इन पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का दर्जा सिर्फ शिष्टाचार और प्रोटोकॉल के उद्देश्य से दिया गया है। संबंधित पदाधिकारियों को नियमों के अनुसार मिलने वाली सुविधाओं की व्यवस्था संबंधित प्रशासनिक विभाग या आयोग की जिम्मेदारी होगी।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जारी की गई सूची से किसी तरह की वरिष्ठता या प्रोटोकॉल में क्रम तय नहीं होता है। तीनों पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का दर्जा आदेश जारी होने की तारीख से प्रभावी माना जाएगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment