छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेगा नया मुख्य न्यायाधीश, कॉलेजियम ने की सिफारिश

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद के लिए ओडिशा हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र के नाम की सिफारिश की है। कॉलेजियम की 6 अगस्त 2026 को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद जस्टिस महापात्र को नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की सिफारिश की गई है।

वहीं, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की 31 अगस्त 2026 को हुई बैठक में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय के. अग्रवाल के तबादले की सिफारिश की गई है। उन्हें राजस्थान हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश की गई है।

इसके अलावा कॉलेजियम ने विभिन्न हाईकोर्ट के न्यायाधीशों को मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की भी सिफारिश की है।

कॉलेजियम की सिफारिश के अनुसार:

  • जस्टिस संजय के. अग्रवाल — छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश।
  • जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे — गुजरात हाईकोर्ट से मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश।
  • जस्टिस डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी — राजस्थान हाईकोर्ट से जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment