रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गांजा तस्करी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। डीडी नगर थाना क्षेत्र में नाली में फंसी एक स्कॉर्पियो से करीब 5 क्विंटल गांजा बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि इसकी कीमत लाखों रुपये है।
दरअसल, आज सुबह महासमुंद पासिंग की सफेद स्कॉर्पियो (CG 06 HE 9900) मोहल्ले की नाली में फंस गई। ड्राइवर के घबराने पर आसपास के लोगों को शक हुआ। इसके बाद मोहल्लेवासियों ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली, तो उसमें भारी मात्रा में गांजा मिला।
पुलिस ने गांजा और कार जब्त की
मामले की जानकारी मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्कॉर्पियो के साथ गांजा भी जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच की जा रही है।





