बेमेतरा जिले में सोमवार को स्कूली बच्चों से भरी ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल की बस झाल-खंडसरा मार्ग के बीच अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त बस में करीब 17 से 18 बच्चे सवार थे। दुर्घटना में कई बच्चों को चोटें आई हैं, जिन्हें आयुष्मान अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर बच्चों में चीख-पुकार मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी पूरी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।
हादसे के बाद स्कूल बसों की फिटनेस, चालकों की जिम्मेदारी और बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।





