आश्वासन बेअसर! गृह मंत्री से भिड़े अभ्यर्थी!

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर।छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती की सेकंड लिस्ट जारी करने और 1600 खाली पदों पर भर्ती की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। गृह मंत्री विजय शर्मा अभ्यर्थियों से बातचीत करने पहुंचे, लेकिन इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई।

मंत्री की ओर से आश्वासन दिए जाने के बाद भी अभ्यर्थी आंदोलन खत्म करने के लिए तैयार नहीं हुए। देर रात बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी गृह मंत्री के कार्यालय के बाहर पहुंच गए और घेराव कर नारेबाजी की। कुछ अभ्यर्थी सड़क पर लेटकर भी विरोध करते नजर आए।

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद कवर्धा पहुंचकर उनसे बातचीत करें और उनकी मांगों पर स्पष्ट फैसला लें।

वहीं, प्रदर्शन के दौरान गृह मंत्री का वाहन भी कार्यालय के अंदर फंस गया। बाद में उन्हें दूसरे वाहन से वहां से बाहर निकाला गया। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस फैसला नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment