आज दो बकरा काट रहा हूं कहकर सफाईकर्मियों पर किया टंगिया से हमला

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

बालोद।बालोद के डौंडी बाजार चौक में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब नगर पंचायत के ट्रैक्टर ड्राइवर ने दो सफाईकर्मियों पर टंगिया से हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी गिरवर देवहारी पहले नगर पंचायत उपाध्यक्ष के पास पहुंचा और कहा, “आज दो बकरा काट रहा हूं।” इसके बाद वह सफाई का काम कर रहे रम्हू भुआर्य और प्रेमलाल भुआर्य के पास पहुंचा और दोनों पर टंगिया से हमला कर दिया।

हमले में दोनों सफाईकर्मी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, एक रात पहले तीनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद और गाली-गलौज से नाराज होकर आरोपी सुबह टंगिया लेकर पहुंचा और हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि तीनों आपस में रिश्तेदार भी हैं।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment