पेलेट गन मामले में FIR दर्ज, राहुल गांधी का धरना खत्म

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

नई दिल्ली।20 जुलाई को छात्र प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पैलेट गन से घायल हुए छात्र साहिल लोचब की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। FIR दर्ज होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का संसद मार्ग थाने और डीसीपी कार्यालय के बाहर चल रहा धरना समाप्त हो गया।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की मांग थी कि जब तक इस मामले में औपचारिक FIR दर्ज नहीं होती, तब तक वे धरने से नहीं उठेंगे। पुलिस द्वारा FIR दर्ज किए जाने के बाद यह गतिरोध खत्म हो गया।

बताया गया है कि छात्र साहिल लोचब ने 20 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल होने को लेकर शिकायत दी थी। इसी शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

इससे पहले राहुल गांधी छात्र साहिल लोचब को साथ लेकर पुलिस अधिकारियों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने मामले में FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की थी। मांग पूरी नहीं होने पर राहुल गांधी थाने के बाहर धरने पर बैठ गए थे। बाद में प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई कांग्रेस नेता भी उनके समर्थन में वहां पहुंच गए।

FIR दर्ज होने के बाद राहुल गांधी का धरना समाप्त हो गया है और अब मामले की जांच पुलिस द्वारा की जाएगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment