छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले और कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े केस में बिलासपुर के कथित तांत्रिक कृष्ण कुमार उर्फ केके श्रीवास्तव को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तारी के बाद ED ने केके श्रीवास्तव को विशेष अदालत में पेश किया। जांच एजेंसी ने 9 दिन की कस्टोडियल रिमांड मांगी थी, लेकिन अदालत ने उन्हें 8 दिन की ED रिमांड पर भेज दिया।
अब रिमांड के दौरान ED केके श्रीवास्तव से कथित हवाला नेटवर्क, पैसों के स्रोत, बैंक खातों में हुए लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों को लेकर पूछताछ करेगी।
जांच एजेंसी यह भी पता लगाने की कोशिश करेगी कि कथित अवैध पैसों का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान इस मामले से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
फिलहाल ED मामले की जांच में जुटी हुई है। रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।






