सुकमा में गौवंशों का नरसंहार! ट्रक चालक ने डेढ़ दर्जन मवेशियों को रौंदा

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

जगदलपुर।बस्तर संभाग के सुकमा जिले से बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर बैठे करीब डेढ़ दर्जन गौवंशों को एक ट्रक चालक ने कुचल दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह सिर्फ हादसा नहीं था, बल्कि चालक ने जानबूझकर कई बार ट्रक को आगे-पीछे कर मवेशियों को कुचला।

यह घटना सुकमा जिले के कोंटा ब्लॉक की है। ग्राम पंचायत ढोंडरा स्थित राजू ढाबा के पास नेशनल हाईवे-30 पर बैठे 18 मवेशियों को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, बीती रात करीब 1 बजे ट्रक क्रमांक CG 12 AX 4808 का चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। इस हादसे में 14 गौवंशों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद कोंटा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रक चालक राजकुमार उरांव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ट्रक और उससे जुड़े दस्तावेज भी जब्त कर लिए हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि चालक ने कई बार ट्रक को रिवर्स और आगे बढ़ाकर गौवंशों को कुचला। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment