रायपुर में चिकित्सा दिवस पर जुटे 300 से अधिक होम्योपैथिक चिकित्सक

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर: आज शंकर नगर स्थित शीश महल में होम्योपैथिक रिसर्च एवं डेवलपमेंट एसोसिएशन की ओर से ‘चिकित्सा दिवस’ के मौके पर एक भव्य चिकित्सक सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में C.G.M.S.C. के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) दीपक कुमार मास्कै मौजूद रहे। वहीं, अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री अखिलेश सोनी, रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. जे. पी. शर्मा और बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) डॉ. वर्णिका शर्मा शामिल हुईं। विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ होम्योपैथिक काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ. संजय शुक्ला और रायपुर होम्योपैथी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिलीप मुकुंद पिंपल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा ने की।

सम्मेलन में होम्योपैथी विषय पर व्याख्यान देते हुए डॉ. प्रीति मजीठिया, डॉ. नरेंद्र सिंह सैनी और डॉ. जितेंद्र जैन ने अपने क्लिनिकल अनुभव साझा किए। इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के करीब 300 होम्योपैथिक चिकित्सकों के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए।

कार्यक्रम का संचालन संगठन की अध्यक्ष डॉ. रितु पांडे और कोषाध्यक्ष डॉ. हर्षिता मेहता ने किया। अंत में संगठन के सचिव डॉ. बद्री प्रसाद त्रिपाठी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हरीश राठौर, डॉ. निर्मल भोई, डॉ. राजश्री शुक्ला, डॉ. सोनल केला, डॉ. बबीता बिठाले, डॉ. सत्येंद्र पांडे, डॉ. रोहित जैन, डॉ. अमरीश दुबे, डॉ. रितु जैन, डॉ. शिल्पा दुबे, डॉ. सर्वजीत कौर, डॉ. स्वाति कोठारी, डॉ. संध्या साहू, डॉ. शशि किरण सिंह, डॉ. पद्मश्री बक्शी और डॉ. सुमन बागची सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment