रायपुर।दिल्ली की सड़कों पर एक बार फिर सियासी माहौल गरमा गया है। आईटीओ चौक और मंडी हाउस इलाके में राहुल गांधी को लेकर ‘गुमशुदा’ पोस्टर लगाए गए हैं।
इन पोस्टरों में राहुल गांधी की तस्वीर के साथ बड़े अक्षरों में ‘गुमशुदा’ लिखा है। नीचे उनकी पहचान और विदेश यात्राओं को लेकर तंज भरे संदेश भी लिखे गए हैं।
पोस्टर लगते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच बयानबाजी भी शुरू हो गई है।
यह मामला ऐसे वक्त सामने आया है, जब बीजेपी पहले से ही राहुल गांधी की गैरमौजूदगी और विदेश दौरों को लेकर सवाल उठाती रही है। वहीं कांग्रेस इसे राजनीतिक हमला बता रही है और राहुल गांधी को अंतरराष्ट्रीय स्तर का नेता बता रही है।
बीजेपी के प्रवक्ता ने भी इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी संसद और अपनी राजनीतिक जिम्मेदारियों से दूरी बना रहे हैं।






