छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है। अज्ञात साइबर ठगों ने उनका अकाउंट हैक करके उनके जान-पहचान वालों को पैसे मांगने वाले मैसेज भेजे हैं।
इस मामले की जानकारी खुद उनके मीडिया विभाग ने दी है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
डॉ. सलीम राज ने भी बताया है कि उनका व्हाट्सएप हैक हो गया है और उनके नाम से कुछ लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं। उन्होंने साफ कहा है कि उनके नाम से आने वाले किसी भी पैसे के मैसेज पर भरोसा न करें और किसी को भी पैसे न भेजें।







