भोपाल। मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य सरकार के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने आगामी नगर पालिका चुनावों में महापौर और अध्यक्ष पदों के आरक्षण की प्रक्रिया के लिए आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास को अधिकृत अधिकारी घोषित कर दिया है।
नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मध्यप्रदेश नगर पालिका (महापौर तथा अध्यक्ष के पद का आरक्षण) नियम, 1999 के तहत यह कार्रवाई की जाएगी। आदेश में कहा गया है कि नगरीय निकायों के आगामी चुनाव के लिए महापौर एवं अध्यक्ष पदों के आरक्षण संबंधी समस्त प्रक्रिया आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा संपादित की जाएगी।






