जांजगीर-चांपा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: एक साथ 80 पुलिसकर्मियों के तबादले

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

जांजगीर-चांपा। जिले में पुलिस व्यवस्था को और बेहतर और मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। इसके तहत कुल 80 प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का तबादला किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक जिन पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग एक ही जगह पर तीन साल या उससे ज्यादा समय से थी, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूसरे स्थानों पर भेजा गया है।

इस बदलाव का मकसद पुलिस कामकाज में पारदर्शिता लाना, कार्य क्षमता बढ़ाना और व्यवस्था को संतुलित बनाए रखना बताया जा रहा है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment